अमेरिकी अधिकारियों के ताइवान पहुंचने पर चीन ने नाराजगी जाहिर की है। चीन ने इसे लेकर अमेरिका को कड़ी चेतावनी भी दी है। चीन ने कहा है कि अगर ताइवान की स्वतंत्रता को लेकर अमेरिका ताइवान का समर्थन करेगा तो उसे बड़ी कमत चुकानी पड़ सकती है।
अमेरिकी अधिकारियों के ताइवान पहुंचने पर चीन ने नाराजगी जताई है। गौरतलब है कि पिछले दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा भेजा गया अमेरिका के पूर्व रक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ताइपे गया था। वही इस मुद्दे पर अमेरिका और चीन के बीच पहले से ही रूस और यूक्रेन युद्ध की तरह ही युद्ध की आशंका जताई जा रही हैं।
ताइवानी मीडिया के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ के पूर्व अमेरिकी चेयरमैन माइक एडमिरल मुलेन के नेतृत्व में पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का ताइवान के विदेशी मंत्री जोशेफ वू ने स्वागत किया था।
0 Comments