If Zelensky accepts these 03 conditions of Putin, then the war may end || रूस के राष्ट्रपति पुतिन की ये 03 शर्ते मान ले यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेन्सकी, तो खत्म हो सकता है युद्ध, आइये जाने कौन सी है पुतिन की 03 शर्तें??
पुतिन ने 1 सप्ताह पहले प्रथम वार्ता में युद्ध रोकने की तीन शर्ते रखी थी।
युद्ध रोकने के लिए रूस की 3 शर्तें-
★ पहली शर्त, अगर यूक्रेन रशिया के ख़िलाफ़ सैन्य कार्रवाई रोक देता है यानी उसकी सेना के आगे सरेंडर कर देता है तो रूस युद्ध विराम लागू कर देगा।
★ दूसरी शर्त ये है कि अगर यूक्रेन क्रीमिया पर रूस के नियंत्रण को मान्यता दे देता है, और Donstek (दोनियस्क) और Luhansk (लुहांस्क) जैसे पूर्वी यूक्रेन के इलाकों को स्वतंत्र देश के रूप में स्वीकार कर लेता है तो रूस ये युद्ध रोक देगा।
★ तीसरी शर्त पुतिन ने ये रखी है कि अगर यूक्रेन अपने संविधान में संशोधन करके इस प्रस्तावना को जोड़ता है, कि वो कभी भी NATO देशों को Join नहीं करेगा तो रूस इस युद्ध को रोकने में जरा भी देर नहीं लगाएगा।
0 Comments