प्रसिद्ध भारतीय गायक और संगीतकार बप्पी लहरी का निधन हो गया। मुंबई के एक अस्पताल में बप्पी लहरी ने अंतिम सांस ली। उनकी उम्र लगभग 69 वर्ष की थी।
बताया जा रहा है कि बप्पी लहरी का निधन तकरीबन 11:00 बजे रात को हुआ। कहा जा रहा है कि काफी समय से वह बीमार चल रहे थे उनका इलाज क्रिटी केयर अस्पताल में चल रहा था।
हिंदी सिनेमा में "बप्पी दा" के नाम से फेमस बप्पी लहरी ने महज 3 साल की उम्र में तबला बजाना शुरू कर दिया था और तभी से उन्होंने संगीत की शिक्षा देनी शुरू कर दी थी। बप्पी लहरी को सोना पहनना और हमेशा चश्मा लगाकर रहना बेहद पसंद था। गले में सोने की मोटी-मोटी चेन और हाथ में बड़ी-बड़ी अंगूठियां समेत सोने के ढेर सारे आभूषण व गहने पहनना उनकी पहचान थी।
उनके निधन की खबर से सारे फ़िल्म इंडस्ट्री और म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर है। इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर हर कोई को विनम्र श्रद्धांजलि दे रहा है।
0 Comments